ग्राउंड जीरो से बड़ी खबर चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां नवरात्रि में युवती की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ गया। आरोप है कि गांव का एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए युवती की जल्द बरामदगी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहाड़ी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। थाना प्रभारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवती को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अब देखना होगा कि पुलिस युवती को कितनी जल्द बरामद करती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।