दारू: केसडा, घुघुलिया व डुमर में फ्लैग मार्च, झरपो में शांति समिति की बैठक आयोजित
केसडा, घुघुलिया व डुमर में फ्लैग मार्च, झरपो में शांति समिति की बैठक। दारू और टाटीझरिया में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। टाटीझरिया बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज और थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।