सहारनपुर: शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
सहारनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में शिक्षामित्रों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर तथा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।