सिंगरौली: माजन मोड़ पर यातायात पुलिस टीम ने की सघन वाहन चेकिंग, ₹50000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनज़र शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में माजन मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के वाहनों में लगे नंबर प्लेट, झंडा, काली फिल्म, हुटर उतरवा कर की गई जुर्माने की कार्रवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक लगभग एक सैकड़ा वाहनों पर कार्रवाई कर लगभग ₹50000 जुर्माना वसूला गया है ।और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।