पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की साफ-सफाई
शनिवार 3:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अमरकंटक के पुष्कर डैम में मां नर्मदा में जमा गंदगी एवं खरपतवार की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मनी नागेंद्र फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में उन्होंने सम्मिलित होकर के मां नर्मदा को स्वच्छ और अविरल रखने का संदेश दिया।