बज्जू: खरीदशुदा भूखंड पर अवैध कब्जे का आरोप, बज्जू थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | May 3, 2026 बज्जू क्षेत्र के मिठड़िया गांव में एक व्यक्ति के खरीदशुदा भूखंड पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में बज्जू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर धमकियां भी दीं। अमृतलाल पुत्र रूपाराम विश्नोई निवासी मिठड़िया ने बज्जू थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी।