18 अगस्त से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा।
सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं संत त्रिलोचन सिंह जी की पावन स्मृति में डेरा संतपुरा, यमुनानगर में 21, 22 व 23 अगस्त को विशाल धार्मिक समागम होगा।
22 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शिरकत करेंगे।
महंत करमजीत सिंह एवं सरदार मनोरंजन सिंह साहनी ने संगतों से परिवार सहित पहुंचने की अपील की।