पातेपुर: पातेपुर के नीरपुर चंवर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 10 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर खाक
पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर चंवर में गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब बिजली के शॉट सर्किट के चिंगारी से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैला कि चाहकर भी लोग कुछ नहीं कर सके। मौके पर जुटे सैंकड़ों किसान आग बुझाने में जुटे थे। देखते ही देखते आग के चपेट में आने से लगभग 10 एकड़ में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई।