बाह: पिनाहट में शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, शिकायत दर्ज
पिनाहट थाना क्षेत्र के उधमपुरा निवासी कुंती देवी ने अपने पति गौरव पर शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर विवाद करने लगा। 8 अप्रैल की रात करीब 10 बजे खाना खाते समय पति नशे में घर आया और बिना बात गाली देने लगा। विरोध करने पर लात-घूंसों व डंडों से मारपीट