कटनी नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला
कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के कैलवारा मोड पर रविवार रात 8:10 मिनट पर पुराने विवाद के चलते दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया विवाद चार माह पुराना बताया जा रहा है।घायल रमेश अहिरवार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ युवक आए दिन घरों में पत्थरबाजी करते थे जिसकी शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय में की गई थी। जिससे युवक नाराज थे।