खेरागढ़: खेरागढ़ सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत
खेरागढ़ में शुक्रवार को सीएचसी के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कागारौल की ओर से बाइक से लौट रहे युवक अमित उर्फ बद्री (पुत्र रामबाबू अग्रवाल) को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना