जहानाबाद: स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर आरपीएफ ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹2000 जुर्माना वसूला
पटना–गया रेलखंड पर स्थित जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार देर शाम तक गंदगी फैलाने के आरोप में आरपीएफ पुलिस ने दस व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। स्टेशन पर लगातार गंदगी फैलाए जाने को लेकर यात्रियों द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि यात्रियों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग स्टेशन परिसर में गंदगी फैला रहे हैं।