लखीसराय: जिले के हलसी थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के समीप बाइक से गिरकर महिला जख्मी इलाज के दौरान हुई मौत।
जिले के हलसी थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा महिला का उपचार किया गया एवं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र की महुआडीह गांव निवासी रामेश्वर पासवान की पत्नी गौरी देवी के रूप में की गई।