मोतिहारी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार ने पूर्वी चम्पारण जिले का किया निरीक्षण
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार श्री नीतीश्वर कुमार द्वारा आज पूर्वी चंपारण जिले का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में संचालित महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित आधारभूत संरचनाओं का स्थल निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी क्रेच (पालना घर): कामकाजी महिलाओं के लिए सुदृढ़ सहारा