घोसी: घोसी एसएफसी गोदाम में सड़ा अनाज मिलने पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय विधायक धरने पर बैठे
घोसी एसएफसी गोदाम में मिले सड़े अनाज को लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय विधायक रामबली सिंह यादव धरने पर बैठ गए। हालांकि इसके तुरंत बाद एसडीओ मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर स्थानीय विधायक ने धरना खत्म किया।