बांके बाज़ार: बिशनपुर में लाखों की लागत से बना सामुदायिक भवन खंडहर में तब्दील
बांके बाजार प्रखंड के बिशनपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक भवन आज देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2004 में इस भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज तक भवन का पलस्तर भी नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरा निर्माण और रखरखाव की कमी के चलते अब भवन का उपयोग सही तरीके