पीरटांड: पीरटांड़ में एबीवीपी की बैठक आयोजित, स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से रविवार को 10 बजे हरिजन टोला चिरकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से परिषद के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू उपस्थित रहे । बैठक को संबोधित करते हुए मंटू मुर्मू ने कहा कि पीरटांड प्रखंड अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।