मांट: नगला नहारिया में पथराव व फायरिंग के मुख्य आरोपी को सुरीर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jun 17, 2026 गांव नगला नहारिया में सोमवार की सुबह गिर्राज निषाद और भूरा निषाद के मध्य वर्चस्व को लेकर जमकर पथराव और फायरिंग हुई,दोनों पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार शाम पांच बजे वायरल हुआ था वायरल वीडियो में फायरिंग करते हुए दिख रहे मुख्य आरोपी गिर्राज को पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए कुल चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की