कायमगंज: कायमगंज कोतवाली के एक गांव निवासी महिला को अश्लील हरकतों का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला और परिजनों को पीटकर किया घायल
कायमगंज कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव का ही एक युवक शराब के नशे में अक्सर घर आकर बैठ जाता है। और अश्लील बातें करता है और कुछ अश्लील हरकतें भी करता है।जिसका विरोध किया।तो युवक व उसके परिजनों ने मिलकर महिला को पीट दिया।बीच-बचाव करने आए महिला के परिजनों को पीटकर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी