श्रीजी नगरी के युवा ने किए किन्नौर कैलाश के दर्शन
नाथद्वारा। श्रीजी नगरी निवासी रवि गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश में लगभग 19,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र किन्नौर कैलाश की कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर भगवान शिव के दर्शन किए।तेज बारिश, दुर्गम रास्तों और कठिन चढ़ाई जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने यह यात्रा पूरी की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में नाथद्वारा के पांच युवाओं ने भी श्रीखंड महादेव की यात्रा पूरी की थी।
वहीं कुछ दिन पहले नगर के पिता-पुत्र बालमुकुंद सोमानी ने भी यहां पहुंचकर दर्शन किए थे।
श्रीजी नगरी के युवा लगातार अपनी आस्था, साहस और संकल्प का परिचय दे रहे हैं।
Badgaon, Udaipur | Aug 2, 2026