शाहजहांपुर: कांवड़ यात्रा से पहले सड़कें पूरी तरह गड्ढामुक्त हों, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
शाहजहांपुर। मंगलवार देर शाम कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग की सभी सड़कें पूरी तरह गड्ढामुक्त हों। उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण कोई भी हादसा नहीं होना चाहिए। यात्रा मार्ग पर सभी