विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों के हितार्थ चल रही सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले की सांस्कृतिक संस्था ‘दूर देहात’ के कलाकारों ने भावगीत और नाटक के जरिए लोगों को दिव्यांगजनों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।