मथुरा: सनकी मरीज का हाईवोल्टेज ड्रामा, चुनिंदा स्टाफ नर्स से इंजेक्शन लगवाने की जिद पर काटा हंगामा
मथुरा जिला अस्पताल का सर्जिकल वार्ड गुरुवार को उस समय जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब यहाँ भर्ती एक सनकी मरीज ने जमकर उत्पात मचाया। मामला तब और बिगड़ गया जब युवक एक चुनिंदा स्टाफ नर्स से ही इंजेक्शन लगवाने की जिद पकड़ ली जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्ला नाम के इस युवक को बीती 25 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था