चकरनगर: चकरनगर को हराकर वैशाली घाट की टीम बनी टूर्नामेंट विजेता, अंतिम क्षण में फंसा था फाइनल मैच
महात्मा गांधी ग्रामीण स्टेडियम में भरथना विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से चकरनगर बनाम वैशाली घाट के मध्य मैच खेला गया।चकरनगर ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 12 ओवर में मात्र 70 रनों के लक्ष्य दिया।जब कि जबाब में वैशाली घाट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में टारगेट को चेस करते हुए विजयश्री हांसिल की।