प्रतापगंज: प्रतापगंज के तीनटोलिया में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 19 वर्षीय युवती की मौत, कोहराम मचा
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तीनटोलिया गांव में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, चिलौनीउत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित तीनटोलिया गांव में स्वर्गीय अरुण कारक की दूसरी बेटी शिक्षा की शादी का