नानपारा: केवलपुर में तीन दिन से लापता युवक की परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट
नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक युवक के तीन दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत केवलपुर निवासी रंजीत खां के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन उर्फ इस्माइल खां 30 दिसंबर को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे।