नानपारा: मटेरा में बच्चों के खेल को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाएं घायल, थाने में दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मटेरा थाना क्षेत्र में बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है नई बस्ती निवासी अर्चना देवी ने आरोप लगाया है कि विशेष समुदाय के लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है