नानपारा: रूपईडीहा पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और शांति भंग करने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार
रूपईडीहा थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में शांति भंग करने के आरोप में सोरहिया से 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने की।इसके बाद पुलिस ने 06 अभियुक्तों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें नानपारा न्यायालय भेजा है।