नानपारा: नानपारा के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार का तबादला, नए अधिशासी अभियंता अभिनव कुमार ने संभाला कार्यभार
मध्यांचल विद्युत वितरण खंड नानपारा के अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अंबेडकरनगर से अभिनव कुमार को नानपारा का नया अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया है। रंजीत कुमार को जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी गोला में इसी पद पर भेजा गया है। उनका स्थानांतरण आदेश बीते 28 नवंबर को जारी किया गया था।