मंझनपुर: कौशाम्बी में बार चुनाव की मतगणना के दौरान बवाल, प्रत्याशी ने खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना उस समय विवादों में घिर गई, जब कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव पांडेय ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आत्मदाह का प्रयास कर दिया। घटना से कचहरी में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अध्यक्ष पद की मतगणना शुरू होते ही अन्य पदों के प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया गया है।