हज़ारीबाग: लक्ष्मी टॉकीज के पास से ब्राउन शुगर के 5 कारोबारी गिरफ्तार, छात्रों को पहले लगाते थे नशे की लत
हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अरविंद कुमार सिंह की मॉनिटरिंग में शहर में नशे का कारोबार चला रहे पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से 3 लाख से अधिक मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई है।