मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में पत्नी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर कर दी हत्या एसपी सिटी ने हत्या की घटना का किया खुलासा
कटघर थाना के लाजपत नगर में हुई विष्णु नाम के युवक की हत्या का कटघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो हत्यारोपियों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विष्णु की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी, मृतक ने आरोपी की पत्नी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इसी बात से झुब्ध होकर हत्यारोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने साथी विष्णु की हत्या कर दी।