नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन: आरपीएफ ने गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Feb 12, 2026 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आरपीएफ ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पुरुष और महिला बैठे हुए दिखे। संदेह होने पर जब आरपीएफ ने उनके बैग की तलाशी ली तब उससे 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।