जांजगीर: जिले में महतारी वंदन योजना के तहत दो दिनों में 63 हजार 639 आवेदन हुए प्राप्त,महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने दी जानकारी
जांजगीर चांपा जिले में 5 फरवरी से 20 फरवरी तक महतारी वंदन योजना के तहत नगरीय निकाय और पंचायत स्तर पर फार्म भरे जा रहे है। जिसमे महिलाओं के चेहरे खिले हुए हैं,शासन की ओर से सभी विवाहित महिलाओं को 1000 हजार की राशि उनके खाते में जमा की जाएगी। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया की दो दिनों में कुल 63 हजार 639 आवेदन जमा किया गया है।