शाहगंज: एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हुआ शाहगंज डबल मर्डर का मुख्य आरोपी, था एक लाख का इनामी
वर्ष 2014 में शाहगंज के बहुचर्चित डबल मर्डर और डकैती कांड का मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ विक्की छैमार मंगलवार सुबह यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ अंबेडकरनगर जिले के भीवाना थाना क्षेत्र में हुई। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।