अशोक नगर: जिला चिकित्सालय में दर्द से तड़पती रही आदिवासी महिला मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। नईसरायं क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी 40 वर्षीय विमलेश आदिवासी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला 10 दिन पहले बेटी को जन्म देने के बाद बीमार हुई थी और तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थी। परिवार का कहना है कि गुरुवार रात महिला दर्द से तड़पती रही।