वाड्रफनगर: बालू माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर
वाड्रफनगर शुक्रवार क्षेत्र में लगातार अवैध बालू परिवहन कर उत्तर प्रदेश ले जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा है। अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरे के माध्यम से नदी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।