भिवानी: गांव बलियाली में अज्ञात चोरों ने की खेत के ट्यूबवेल से मोटर और तार की चोरी, मामला दर्ज
अशोक सरदाना पुत्र अर्जुन देव गांव बलियाली निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरा खेत गांव बलियाली से जमालपुर रोड पर है। जहां से अज्ञात चोरों ने खेत में लगे हुए ट्यूबवेल की मोटर और लगभग 30 फुट तार चुरा ली इस मामले में उन्होंने पुलिस से अपील की ही कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।