करछना: लखरावा गांव में दूसरी शादी रचाने पहुंचे पति को पहली पत्नी ने रुकवाया, पुलिस को बुलाया
पूरा मामला प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र अंतर्गत लखरावा गांव में देखने को मिला है। बता दें 28 अप्रैल को रीवा जनपद के जनेह थाना क्षेत्र से ओमप्रकाश कोरी शादी रचाने के लिए बारात लेकर करछना के लखरावां गांव पहुंचे थे। बारात द्वार पर पहुंचने के बाद पूजा का कार्यक्रम चल रहा था तभी एक महिला वहां पहुंची और पहली पत्नी होने की बात कह कर शादी रुकवा दिया।