मुंगावली: सेहराई में जुआ खेलते हुए मिलने पर सेहराई पुलिस ने दो लोगों पर किया मामला दर्ज
सेहराई पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेहराई में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को ताश के पत्तों से दांव लगाते हुए पाया। पुलिस ने अचलगढ़ निवासी इसराहील (38 वर्ष) और आरिफ खान (42 वर्ष) के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।