कलान: रामगंगा का पानी कुंडा तालाब में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
परौर। रामगंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से परौर क्षेत्र में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को रामगंगा का पानी रामताल होते हुए गांव के बीच स्थित कुंडा तालाब में पहुंचने लगा। इससे तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में भय का माहौल है