हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कृष्णानंदपुरी जी महाराज उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौर ने की। इस दौरान संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
भूपिंदर सिंह बब्बू को प्रदेश अध्यक्ष, दीपक पनेसर को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव भारद्वाज को प्रदेश महासचिव, विनोद चौधरी को प्रदेश संगठन मंत्री, करमजीत सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अशोक चौधरी को जिला अध्यक्ष तथा चरणजीत हैप्पी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौर ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, समाज सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं धर्म की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।