सिरौली गौसपुर: मरकामऊ में स्थित आतिशबाजी दुकान का एसडीएम और तहसीलदार ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मरकामऊ स्थित आतिशबाजी दुकान का एसडीएम सिरौली गौसपुर अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा ने निरीक्षण किया।इस दौरान फायर पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही। अधिकारियों ने जाफर आतिशबाज की दुकान और उसके गोदाम में रखें स्टॉक लाइसेंस अग्निशमन यंत्रों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की आवश्यक दिशा निर्देश दिए।