गोरखपुर: खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है।जो खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगो के साथ ठगी करने का काम करते थे।SSP द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त रामनयन गुप्ता पुत्र स्व0 वृजलाल गुप्ता निवासी हरदीडाली महराजगंज को गिरफ्तार किया गया है।