बहराइच: शहर में नाबालिग चला रहा था बाइक, यातायात पुलिस ने बाइक व 3 ऑटो/ई-रिक्शा को किया सीज़, 798 वाहनों पर की कार्रवाई
बुधवार को यातायात प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बाइक का संचालन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक नाबालिग द्वारा किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त बाइक सीज की गई है। जबकि तीन ऑटो ई रिक्शा पर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सीज़ करने की कार्यवाही की गई है। वहीं 798 वाहनों पर भी जुर्माने की कार्यवाही की गई है।