खरगोन जिला अस्पताल के डॉक्टरों की एक रूह कँपा देने वाली लापरवाही सामने आई है। यहाँ एक गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने गलती से उसके पेट में नैपकिन (Abdominal Sponge) छोड़ दिया। जब महिला का दर्द असहनीय हुआ, तो उसे इंदौर रेफर किया गया, जहाँ निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कर नैपकिन निकाला गया।