चित्तौड़गढ़: बिलिया में फसल में पानी देने के दौरान करंट के झटके से युवक हुआ अचेत, अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत
गंगरार थाना क्षेत्र में खेत पर फसल को पानी देने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुष्कर द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि उसका साला बिलिया गांव निवासी 32 वर्षीय पंकज पुत्र पूरन शंकर श्रीमाली अपने खेत में फसल को पानी दे रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।