कांके: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Apr 6, 2026 रांची सिविल कोर्ट को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि पिछले दिनों धमकी देने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इसके बावजूद एक बार फिर से धमकी दी गई हैं। रांची सिविल कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।