नगरी: आबकारी विभाग ने करीब 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगरी वृत्त में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बताया कि आरोपी जीवराखन नेताम निवासी बन बगौद हाल मुकाम कैट तराई के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध महुआ मदिरा बरामद की गई, आबकारी विभाग ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।