मुरैना नगर: हनुमान चौराहे पर दबंगई: पैसे न देने पर फल विक्रेता की पिटाई, महिला ने बचाई जान
मुरैना शहर के हनुमान चौराहे पर आज रात फल ठेले वाले से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जांच में सामने आया कि महावीर निवासी नरेश जाटव जो फल का ठेला लगाता है उस से एक व्यक्ति पैसे मांग रहा था, मना करने पर उसने पिटाई शुरू कर दी। मौके पर भीड़ जुटी और एक महिला ने बचाव किया। किसी युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से फैल रहा है।